Wednesday Oct 14, 2026

2024 बैच के PCS अधिकारी उज्जवल डालाकोटी को पाटी की जिम्मेदारी

इलाज और पढ़ाई की व्यवस्था में सुधार मुख्य प्राथमिकता: SDM डालाकोटी

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। करीब दो साल बाद पाटी में पूर्णकालिक उप जिला मजिस्ट्रेट की तैनाती हो गई है। प्रशिक्षु PCS अधिकारी उज्जवल डालाकोटी को ये जिम्मेदारी दी गई है। DM मनीष कुमार ने ये आदेश दिए। उन्होंने इस दायित्व को संभाल लिया है। न्यायिक कार्य को छोड़ वे सभी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। मार्च 2024 से पाटी के SDM के पास लोहाघाट की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी थी। इस वजह से पाटी में पूर्णकालिक SDM नहीं थे। अलबत्ता अब ये कमी दूर हो गई है।

SDM उज्जवल डालाकोटी।

 

उज्जवल डालाकोटी 2024 बैच के PCS (प्रांतीय सिविल सर्विसेज) अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि पाटी तहसील की विषम भौगोलिक स्थिति को देखते हुए विभागीय कार्यक्षमता बढ़ाने पर जोर होगा। इलाज और पढ़ाई की व्यवस्था को बेहतर करना उनकी प्राथमिकता होगी। जन समस्याओं के निस्तारण में तेजी से लेकर लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम किया जाएगा।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.