पाटी तहसील में DM मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तहसील दिवस
बिजली, पेयजल, आवास, जंगली जानवरों का आतंक सहित उठाई गई ज्वलंत समस्याएं
देवभूमि टुडे
चंपावत/पाटी। पाटी में जिला स्तरीय तहसील दिवस में उठीं 63 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकांश समस्याएं बिजली, पेयजल, सड़क निर्माण, सुरक्षा दीवार, घेरबाड़, गोशाला निर्माण, आवास आवंटन, चिकित्सा आदि से संबंधित थीं। DM मनीष कुमार ने उठाई गई समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेने और मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए।



सुरेश चंद्र गहतोड़ी एवं महेश चंद्र गहतोड़ी ने छिनकाछीना-रौलमेल मोटर मार्ग में भूस्खलन रोकने हेतु सुरक्षा दीवार एवं मार्ग सुधारीकरण की मांग रखी। पुनौली के ग्राम प्रधान ने गांव के लगभग तीन दर्जन आवासीय मकानों को खतरे की शिकायत दर्ज कराई।
बालातड़ी एवं ग्राम कनवाड़ के ग्रामीणों ने लिंक मार्ग एवं सड़क निर्माण की मांग उठाई। बिंगराकोट को सुनीता देवी ने भवन निर्माण संबंधी प्रकरण रखा। रश्मि जोशी, नरेश चंद्र भट्ट एवं शंकर दत्त जोशी ने गोशाला निर्माण एवं वर्ष 2022-23 के अवशेष भुगतान की मांग DM के सम्मुख रखी। चतुर सिंह, भगीराम एवं निशा भट्ट ने पेयजल समस्या, केशव सिंह फर्त्याल ने विद्युत बिल सुधार, गोविंद सिंह ने नौलिया गांव में नए ट्रांसफार्मर की मांग रखी। ग्राम पंचायत ढरौंज के ग्रामीणों ने सोलर प्लांट से आम रास्ता अवरूद्ध किए जाने की शिकायत की। मूलाकोट एवं कनवाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने विद्यालय की सुरक्षा दीवार एवं एएनएम सेंटर में पेयजल व्यवस्था का मुद्दा उठाया। साथ ही मूलाकोट को “बकरी विलेज” के रूप में विकसित करने की मांग रखी। ग्राम प्रधान नवीन राणा नरेश चंद्र भट्ट ने जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु सोलर एवं चेन फेंसिंग लगाने की मांग की। इस अवसर पर लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पाटी के ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी, CDO डॉ. जीएस खाती, SDM नीतू डांगर, BDO मोनिका पाल, पाटी के EO कमल महरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.