Tuesday Jul 21, 2026

मतदान 9 जून को, वोटों की गिनती 11 जून को

27 मई से 29 मई तक नामांकन, 30 मई को जांच, 31 मई को वापसी, 1 जून को निर्वाचन प्रतीक, 9 जून को मतदान और 11 जून को मतगणना पाटी नगर पंचायत में अध्यक्ष और 4 वार्ड सदस्यों के लिए होंगे चुनाव

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। चंपावत जिले की पाटी नगर पंचायत के चुनाव की प्रक्रिया कल 27 मई से शुरू होगी। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम मनीष कुमार ने पाटी नगर पंचायत क्षेत्र में चुनाव की अधिसूचना जारी करने के साथ ही आचार संहिता भी लागू की है।

नामांकन प्रक्रिया 27 मई से 29 मई तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। नामांकन पत्रों की जांच 30 मई को और वापसी 31 मई को होगी। 1 जून को निर्वाचन प्रतीक दिया जाएगा। 9 जून को मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 11 जून को होगी। पाटी नगर पंचायत में अध्यक्ष और 4 वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव होंगे।

 

पाटी नगर पंचायत वार्ड: आरक्षण व मतदाता:

रानीचौड़ वार्ड: महिला आरक्षित, 465 (महिला 222 व पुरुष 243)

पूनाकोट: अनुसूचित जाति महिलाश् 619 (महिला 297 व पुरुष 322)

जौलाड़ी: अनारक्षित। 603 (महिला 271 व पुरुष 332)

न्यू कॉलोनी: अनारक्षित। 297 (महिला 141 व पुरुष 156)

पाटी नगर पंचायत के तथ्य:

1.पाटी नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष की कुर्सी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित।

2.4 वार्डों में से 1 सीट महिला व दूसरी सीट एससी महिला आरक्षित।

3.नगर पंचायत में कुल 1984 मतदाता हैं।

4.पाटी नगर पंचायत में पाटी व जौलाड़ी ग्राम पंचायत के अलावा गूम ग्राम पंचायत का एक हिस्सा शामिल है।

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.