Tuesday Jul 21, 2026

दूसरे दिन 10 नामाकंन पत्रों सहित अब तक कुल 19 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई

कल 29 मई को जमा होंगे नामांकन पत्र

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। पाटी नगर पंचायत में नामांकन पत्र कल 29 मई को अंतिम दिन दाखिल होंगे। पहले दो दिनों में किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा। अलबत्ता आज 10 (सभासद के 6 व अध्यक्ष के 4) नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि कल 27 मई को 9 (सभासद के 6 व अध्यक्ष के 3) पर्चे खरीदे गए।

नामांकन पत्र प्रक्रिया निपटाते कर्मचारी।

पंचस्थानी चुनाव कार्यालय के मुताबिक पाटी नगर पंचायत में अध्यक्ष और सभासदों के लिए कुल 19 नामांकन दो दिनों में खरीदे गए। 4 वार्ड वाली नगर पंचायत में सभासदों के लिए कुल 12 और अध्यक्ष पद के लिए 7 नामांकन पत्र खरीदे गए। लेकिन इनमें से कोई भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख कल 29 मई शाम 5 बजे तक है। नामांकन पत्रों की जांच 30 मई और वापसी 31 मई को होगी। 1 जून को निर्वाचन प्रतीक दिया जाएगा। मतदान 9 जून को मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 11 जून को होगी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.