Saturday May 30, 2026

4 वार्डों वाली पाटी नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए 4 सहित कुल 20 उम्मीदवारों ने किए थे नामांकन

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। पाटी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के 4 उम्मीदवारों सहित कुल 20 नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए।  कल 31 मई को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 1 जून को निर्वाचन प्रतीक दिया जाएगा। 4 वार्डों वाली पाटी नगर पंचायत में मतदान 9 जून को मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 11 जून को होगी।

 

अध्यक्ष पद पर हुए नामांकन:

नारायण लाल, नारायण राम, पार्वती देवी, नवीन राम।

सभासदों के लिए इन उम्मीदवारों ने किए नामांकन:

रानीचौड़ वार्ड: खीमा देवी, रुक्मणि देवी, शांति देवी व सुनीता देवी।

जौलाड़ी वार्ड: दिनेश मेहता, कमल मेहता, मनीषा मेहता, बबलू सिंह, विवेक बिष्ट व सोनी बिष्ट।

न्यू कॉलनी वार्ड: दीपक सोराड़ी, संजय प्रसाद, नवल पचौली व विनोद सोराड़ी।

पूनाकोट वार्ड पूनाकोट: मनीषा व संगीता।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.