Monday Jun 8, 2026

पाटी नगर पंचायत चुनाव

2067 मतदाता तय करेंगे 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

बनाए गए हैं चार मतदान केंद्र

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। नगर पंचायत पाटी के पहले चुनाव कराने के लिए पोलिंग दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई। आज 8 जून की अपरान्ह को सभी मतदान टीमें मतदान केंद्रों में पहुंच गई। वोटिंग कल 9 जून सुबह 8 बजे से शुरू हो शाम 5 बजे तक चलेगी। मतगणना 11 जून को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम मनीष कुमार ने कहा कि मतदान के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सुरक्षा का कड़ा इंतजाम है। आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। चुनाव क्षेत्र की निगरानी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

पाटी नगर पंचायत के 2067 वोटर अध्यक्ष पद के 3 और चार वार्डों के कुल 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जौलाड़ी राजकीय प्राथमिक विद्यालय (465 वोटर), पाटी ब्लॉक कार्यालय परिसर (637 वोटर), जीआईसी पाटी (659 वोटर)और राजकीय प्राथमिक विद्यालय पूनाकोट (306 वोटर) में मतदान होगा। ब्लॉक कार्यालय परिसर वाला मतदान केंद्र संवेदनशील श्रेणी का केंद्र है।

मतदान टीमें।

अधिक से अधिक मतदान करने की अपील...कल छुट्टी:

चंपावत/पाटी। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान में हिस्सा लेने की अपील की है। कहा कि मतदान में सहायता की जरूरत होने पर बूथ लेवल एजेंट और बूथ एवयरनेस ग्रुप से संपर्क करें। मतदान के चलते कल 9 जून को पाटी नगर पंचायत क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों में छुट्टी घोषित की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार।

किस वार्ड में कितने वोटर:

रानीचौड़ वार्ड: महिला आरक्षित, 465 (महिला 222 व पुरुष 243)

जौलाड़ी: अनारक्षित, 637 (महिला 287 व पुरुष 350)

न्यू कॉलोनी: अनारक्षित, 659 (महिला 317 व पुरुष 342)

पूनाकोट: अनुसूचित जाति महिला 306 (महिला 145 व पुरुष 16़1)

कुल मतदाता: महिलाएं 971, पुरुष 1096 कुल योग:2067




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.