अध्यक्ष पद पर नारायण राम और सभासद में सोनी बिष्ट और सुनीता ने नाम वापस लिया
पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर अब 3 और 4 वार्डों के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में
देवभूमि टुडे
चंपावत/पाटी। नाम वापसी का वक्त बीतने के बाद पाटी नगर पंचायत में उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है। आज 31 मई को अध्यक्ष पद पर एक और सभासद पद पर दो पर्चे वापस हुए। पंचस्थानी चुनाव कार्यालय के मुताबिक अध्यक्ष पद पर नारायण राम ने नामांकन पत्र वापस लिया। वहीं रानीचौड़ वार्ड से सुनीता देवी और जौलाड़ी से सोनी बिष्ट ने नामांकन पत्र वापस लिया। पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर अब 3 और 4 वार्डों के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। कल 1 जून को चुनाव निशान आवंटित किए जाएंगे। मतदान 9 जून को होगा। जबकि मतगणना 11 जून को होगी।
अध्यक्ष पद पर ये प्रत्याशी हैं मैदान में:
नारायण लाल, पार्वती देवी और नवीन राम।
वार्डों में ये हैं प्रत्याशी:
रानीचौड़ वार्ड: खीमा देवी, रुक्मणि देवी व शांति देवी।
जौलाड़ी वार्ड:दिनेश मेहता, कमल मेहता, मनीषा मेहता, बबलू सिंह व विवेक बिष्ट।
न्यू कॉलनी वार्ड: दीपक सोराड़ी, संजय प्रसाद, नवल पचौली व विनोद सोराड़ी।
पूनाकोट वार्ड: मनीषा व संगीता।
© 2026. All Rights Reserved.