Tuesday Jul 21, 2026

4 वार्डों वाली पाटी नगर पंचायत में सभासद के लिए 16 उम्मीदवारों ने किए नामांकन

कल होगी नामांकन पत्रों की जांच

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। पाटी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं 4 वार्डों के लिए कुल 16 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। कल 30 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

भाजपा प्रत्याशी नवीन राम।

नामांकन पत्र जमा करने के अंतिम दिन आज 29 मई को कुल 20 नामांकन पत्र भरे गए। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने नवीन राम को प्रत्याशी बनाया है। उनके अलावा नारायण लाल, नारायण राम और पार्वती देवी ने भी अध्यक्ष पद पर पर्चा भरा। भाजपा प्रत्याशी ने शहर में जुलूस निकाला। पाटी नगर पंचायत में 1984 मतदाता हैं।

अध्यक्ष पद पर हुए नामांकन:

नारायण लाल, नारायण राम, पार्वती देवी, नवीन राम।

सभासदों के लिए इन उम्मीदवारों ने किए नामांकन:

रानीचौड़ वार्ड: खीमा देवी, रुक्मणि देवी, शांति देवी व सुनीता देवी।

जौलाड़ी वार्ड: दिनेश मेहता, कमल मेहता, मनीषा मेहता, बबलू सिंह, विवेक बिष्ट व सोनी बिष्ट।

न्यू कॉलनी वार्ड: दीपक सोराड़ी, संजय प्रसाद, नवल पचौली व विनोद सोराड़ी।

पूनाकोट वार्ड: मनीषा व संगीता।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.