पाटी नगर पंचायत में अध्यक्ष नारायण लाल और सभासद शांति देवी, बबलू पाटनी, नवल पचौली और संगीता ने ली शपथ
एसडीएम नीतू डांगर ने दिलाई शपथ
देवभूमि टुडे
चंपावत/पाटी। नवगठित पाटी नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष नारायण लाल और चारों सभासदों ने शपथ ग्रहण की। आज 24 जून को एसडीएम नीतू डांगर ने अध्यक्ष और सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।


9 जून को हुए चुनाव के बाद पाटी नगर पंचायत के 11 जून को नतीजे को घोषित हुए। पाटी रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में पाटी नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष के रूप में नारायण लाल और रानीचौड़ वार्ड की सभासद शांति देवी, जौलाड़ी वार्ड के बबलू पाटनी, न्यू कालौनी वार्ड के नवल पचौली और पूनाकोट वार्ड की सभासद संगीता ने शपथ ली।
नव निर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों ने पाटी नगर के विकास के साथ ही मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। भगवान लाल के संचालन में हुये शपथ ग्रहण समारोह में ईओ कमल सिंह मेहता, भगीरथ सोराड़ी, घनश्याम पचौली, राजू बोहरा, लवी पाटनी, रमेश पचौली, मदन पचौली, दीपक गहतोड़ी, सुरेश राजन, भैरव राय, रोशन, राजेंद्र गहतोड़ी, राहुल गहतोड़ी आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.