Monday May 25, 2026

चंपावत जिले की नवगठित पाटी नगर पंचायत के लिए पहली बार होंगे चुनाव

27 मई से 29 मई तक नामांकन, 30 मई को जांच, 31 मई को वापसी, 1 जून को निर्वाचन प्रतीक, 9 जून को मतदान और 11 जून को मतगणना

पाटी नगर पंचायत में अध्यक्ष और 4 वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव होंगे

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। चंपावत जिले की पाटी नगर पंचायत के पहले चुनाव 9 जून को होंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे। चुनाव प्रक्रिया 27 मई को नामांकन के साथ शुरू होगी। चुनाव अधिसूचना कल 26 मई को जारी की जाएगी। पाटी नगर पंचायत में अध्यक्ष और 4 वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी DM मनीष कुमार के मुताबिक पाटी नगर पंचायत क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

 

पाटी नगर पंचायत से संबंधित तथ्य:

1.पाटी नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष की कुर्सी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित।

2.4 वार्डों में से 1 सीट महिला व दूसरी सीट SC महिला आरक्षित।

3.नगर पंचायत में कुल 1984 मतदाता हैं।

4.पाटी नगर पंचायत में पाटी व जौलाड़ी ग्राम पंचायत के अलावा गूम ग्राम पंचायत का एक हिस्सा शामिल है।

5.पाटी नगर पंचायत वार्ड:

रानीचौड़ वार्ड: महिला आरक्षित।

पूनाकोट: अनुसूचित जाति महिला।

जौलाड़ी: अनारक्षित।

न्यू कॉलोनी: अनारक्षित।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.