Tuesday Sep 22, 2026

लेकिन पहले दिन एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ

नामांकन पत्र 29 मई तक जमा कराए जा सकेंगे

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। पाटी नगर पंचायत की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज 27 मई से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। अलबत्ता किसी भी सीट से कोई नामांकन पत्र आज जमा नहीं कराया गया।

 

पंचस्थानी चुनाव कार्यालय के मुताबिक आज 27 को कुल 9 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। 6  नामांकन पत्र सभासद और 3 नामांकन पत्र अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के द्वारा खरीदे गए। लेकिन इनमें से कोई भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 29 मई है। नामांकन पत्रों की जांच 30 मई और वापसी 31 मई को होगी। 1 जून को निर्वाचन प्रतीक दिया जाएगा। 4 वार्डों वाली पाटी नगर पंचायत में मतदान 9 जून को मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 11 जून को होगी।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.