Monday Jun 1, 2026

अध्यक्ष सहित सभी प्रत्याशियों को चुनाव निशान बंटे

पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर अब 3 और 4 वार्डों के लिए कुल 14 उम्मीदवारों के बीच है मुकाबला

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। पाटी नगर पंचायत में आज 1 जून से चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। चुनाव निशान वितरित होने के बाद अब प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में प्रचार करने लगे हैं। भाजपा के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को पार्टी का चुनाव निशान कमल, तो दो निर्दलीय नारायण लाल को नारियल और पार्वती देवी को केतली चुनाव निशान मिला है। चारों वार्डों के सभासद पद के प्रत्याशियों को भी प्रतीक निशान वितरित कर दिए गए हैं। पाटी में 9 जून को मतदान होगा। वोटों की गिनती 11 जून को होगी।

 

अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के चुनाव निशान:

भाजपा नवीन राम: कमल का फूल।

नारायण लाल: नारियल

पार्वती देवी: केतली।

वार्डों के प्रत्याशी के चुनाव निशान:

रानीचौड़ वार्ड: खीमा देवी को घंटी, रुकमणि देवी को केतली, शांति देवी को गैस का चूल्हा।

जौलाड़ी वार्ड: दिनेश मेहता को वायुयान, कमल सिंह मेहता कुल्हाड़ी, मनीषा मेहता केतली, विवेक बिष्ट ईट और बबलू सिंह को घंटी।

न्यू कॉलनी वार्ड: दीपक सोराड़ी मोमबत्तीं, संजय प्रसाद केतली, नवल पचौली वायुयान और विनोद सोराड़ी को बाल्टी।

पूनाकोट वार्ड: मनीषा को अल्मारी व संगीता को ईंट।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.