Monday Sep 7, 2026

मोनिका पाल को उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज संस्थान भेजा गया

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। पाटी की खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज संस्थान में सहायक निदेशक (कृषि एवं समन्वित विकास) बनाया गया है। इस संबंध में शासन ने 3 सितंबर को आदेश जारी किया। बीडीओ कार्यमुक्त हो गई हैं। 

एकाएक हुए इस स्थानांतरण को 3 सितंबर को विकास भवन में हुए विवाद से जोड़ कर देखा जा रहा है। 3 सितंबर को ही चंपावत के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती को भी पौड़ी स्थित ग्राम विकास विभाग आयुक्तालय संबद्ध किया गया था।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.