Thursday May 28, 2026

योग व विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता:मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश कुमार

चंपावत सहित उत्तराखंड के सभी जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने शिरकत की

देवभूमि टुडे

चंपावत/काशीपुर। पतंजलि योग समिति सहित चार (भारत स्वाभिमान मंच,पतंजलि योग समिति, पतंजलि युवा मोर्चा और पतंजलि किसान मोर्चा) संगठनों का उत्तराखंड राज्य स्तरीय विशेष कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। काशीपुर में 25 मई को हुए एक दिनी विशेष कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश कुमार ने विभिन्न संगठनों की गतिविधियों को और विस्तार देने पर जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि संस्था की विचारधारा व योग को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका हैं। 

सम्मेलन में मौजूद चंपावत के कार्यकर्ता।

राज्य प्रभारी डॉ. भाष्कर ओली, सह राज्य प्रभारी पुष्कर बसेडा ने भी मार्गदर्शन किया। चंपावत से गए प्रतिनिधिमंडल में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी राजेंद्र गहतोड़ी, भारत स्वाभिमान मोर्चा के जिला प्रभारी लोकमणि पंत, पतंजलि युवा मोर्चा जिला प्रभारी रोहन कलखुड़िया, चंद्र प्रकाश पुनेठा, मोहन गिरी, खष्टी बल्लभ पांडेय, पतंजलि किसान मोर्चा के जिला प्रभारी कैलाश तिवारी आदि शामिल थे। विशेष कार्यकर्ता सम्मेलन में चंपावत के अलावा सभी जिलों के चार संगठनों के प्रभारी व प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.