Thursday Nov 12, 2026

बिहार के रहने वाले बाबा छोटे लाल ङ्क्षसह ने रविवार को अंतिम सांस ली

पूर्णागिरी धाम क्षेत्र में समाधिस्थ किया गया

देवभूमि टुडे

चंपावत/ मां पूर्णागिरी धाम।  मां पूर्णागिरी धम भैरव मंदिर के एक बुजुर्ग संत का देहावसान हो गया। 82 वर्षीय बाबा छोटे लाल सिंह का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब था। टनकपुर उप जिला अस्पताल में पंचनामा भरने के बाद शव सौंप दिया गया।

 

कालीगूंठ (पूर्णागिरी धाम) के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने बताया कि बाबा छोटे लाल सिंह पिछले कई दशक से यहां भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना कराते थे। मूल रूप से बिहार के रोहतास अकबरपुर के रहने वाले बाबा छोटे लाल सिंह बीते 4 दशक से अधिक समय से पूर्णागिरी में ही रह रहे थे। आज 18 अक्टूबर की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। पुलिस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने बाबा छोटे लाल सिंह को पूर्णागिरी धाम क्षेत्र में समाधिस्थ किया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.