सरस कॉर्बेट महोत्सव में डांडा ककनई में हुआ पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप
देवभूमि टुडे
चंपावत/डांडा ककनई। टनकपुर सरस कॉर्बेट महोत्सव के अंतर्गत डांडा ककनई में हुए पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप में 40 से अधिक खिलाड़ियों ने कौशल, संतुलन और सटीक अवतरण क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को निर्धारित लक्ष्य बिंदु पर अधिकतम सटीकता के साथ उतरना था। प्रतियोगिता के प्रथम स्थान पर मोहर सिंह रहे। उन्हें 1 लाख रुपये का चेक एवं स्मृति चिन्ह दिया गया। द्वितीय स्थान चित्रा सिंह ने प्राप्त किया। उन्हें 75 हजार रुपये का चेक एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। जबकि तृतीय स्थान स्टैनजिन सोनम ने हासिल किया, जिन्हें 50 हजार रुपये का चेक एवं स्मृति चिन्ह दिया गया।




विजेताओं को सम्मानित करते हुए आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के साहसिक खेल आयोजन जनपद में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं में आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार करते हैं। इस दौरान APD विम्मी जोशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट, जिला प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी जसवंत खड़ायत, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट, सहायक निबंधक सहकारिता सुभाष गहतोड़ी, दुग्ध संघ के सहायक निदेशक सुनील अधिकारी सहित अन्य मौजद थे।
© 2026. All Rights Reserved.