उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी देहरादून में करेंगे प्रदर्शन
mutual transter सहित कई मांगों की अनदेखी से नाराज है एसोसिएशन
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। उत्तरांचल लोनिवि मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन कल 6 फरवरी को देहरादून में लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्रमुख अभियंता के कार्यालय का घेराव करेगी। संगठन के प्रांतीय महामंत्री आनंद सिंह पुजारी के मुताबिक विभागाध्यक्ष द्वारा mutual transter के आवेदनों पर अप्रैल 2025 से कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि स्थानांतरण अधिनियम में पारस्परिक स्थानांतरण के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है और यह अधिकार विभागाध्यक्ष को ही प्राप्त है।

इस कारण मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। एसोसिएशन की प्रमुख मांग विभागाध्यक्ष स्तर पर लंबित सभी विभागीय मांगों पर सकारात्मक एवं त्वरित कार्रवाई है। प्रांतीय महामंत्री आनंद सिंह पुजारी ने सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से कल 6 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में शत-प्रतिशत उपस्थित रहें और आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
© 2026. All Rights Reserved.