Saturday Sep 5, 2026

चंपावत के ईई पलड़िया रानीखेत भेजे गए

लोहाघाट के ईई कांडपाल को चंपावत की जिम्मेदारी

देवभूमि टुडे

चंपावत। लोक निर्माण विभाग के चंपावत डिवीजन के अधिशासी अभियंता मोहन चंद्र पलड़िया का स्थानांतररण हो गया है। करीब 3 साल सेवा देने के बाद उन्हें लोनिवि के रानीखेत डिवीजन की जिम्मेदारी दी गई है। ईई पलड़िया यहां से कार्यमुक्त हो गए हैं।

 

ईई मोहन चंद्र पलड़िया।

 

वहीं चंपावत खंड के नए अधिशासी अभियंता लोहाघाट के ईई हितेश कांडपाल बनाए गए हैं। ईई कांडपाल ने चंपावत खंड का कार्यभार संभाल लिया है। जबकि कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता मयंक तिवारी को लोहाघाट की जिम्मेदारी दी गई है।

ईई हितेश कांडपाल।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.