Tuesday Oct 13, 2026

PRD जवानों ने लोहाघाट में किया जोरदार प्रदर्शन

मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

मंत्री पर वायदाखिलाफी का लगाया आरोप

विधानसभा चुनाव से पूर्व मांगें नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। समान कार्य के लिए समान दान और वर्षभर रोजगार की मांग को लेकर PRD (प्रांतीय रक्षक दल) के जवानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लोहाघाट के युवा भवन में प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन जिलाध्यक्ष भैरव दत्त जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने आज 11 अक्टूबर को जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन करते PRD कर्मी।

वक्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से समान कार्य समान वेतन और साल के 365 दिन रोजगार देने की मांग कर रहे हैं। मांगों को लेकर PRD जवानों ने देहरादून में 120 दिन आंदोलन किया था, तब विभागीय कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने PRD जवानों को जल्द मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। उन्होंने कहा कि मंत्री के आश्वासन के 6 माह बीत गए हैं, लेकिन उनकी सुध अब तक नहीं ली गई है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि होमगार्ड के जवानों के वेतन व भत्ते में बढ़ोतरी की गई है, लेकिन रात-दिन जिले के विभिन्न कार्यालय में कंप्यूटर, वाहन चालक तथा सुरक्षा कर्मी के तौर पर अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाने के बाद भी उनकी उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले उनकी मांगे नहीं मानी, तो वे आगे भी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे और सरकार के खिलाफ चले जाएंगे।

मौजूद थे ये लोग:

दीपक मेहता, जीवन कापड़ी, ओमप्रकाश, प्रकाश राम, सुनीता मेहता अनीता महर, अनीता भट्ट, रेखा बोहरा, शोभा, वीरेंद्र मेहता, बलदेव प्रसाद, महेश राम, नरेंद्र कुमार, खिलानंद जोशी, बृजेश सिंह, खीमानंद जोशी, जीवन राम, देव लाल, लक्ष्मण चंद्र, रोशन लाल, गोविंद सिंह, रविंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, पुष्कर सिंह, सुनील प्रसाद, उमेश गहतोड़ी, गुड़िया, हेमा भट्ट, रीता मुरारी, पूजा फर्त्याल, अर्जुन, भुवन सिंह मेहता, दया किशन जोशी, बबलू विश्वकर्मा, रविंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, हरीश सिंह, रमेश राम, सुनील प्रसाद आदि।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.