मानदेय में वृद्धि और सालभर काम की मांग को लेकर 28 नवंबर तक प्रदेशभर में करेंगे कार्य बहिष्कार
कल से सभी तहसील एवं ब्लाक मुख्यालयों में भी होगा आंदोलन
देवभूमि टुडे
चंपावत। 2 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय रक्षक दल हितकारी संगठन का कार्य बहिष्कार शुरू हो गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। 3 दिन तक होने वाले इस कार्य बहिष्कार के बाद संगठन का प्रदेश नेतृत्व आगे के आंदोलन की रणनीति का निर्णय लिया जाएगा। कार्य बहिष्कार से कई महकमों में वाहन संचालन से लेकर कार्यालयी एवं कई अन्य सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ है।









मानदेय में वृद्धि और वर्षभर काम देने की मांग को लेकर पीआरडी कार्मिकों ने पीआरडी कार्यालय परिसर में आज 25 नवंबर से 3 दिनी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कल 26 नवंबर से सभी तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों में भी आंदोलन होगा। कर्मियों ने 2 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होने पर अर्धकुंभ मेला ड्यूटी एवं 2027 चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। साथ ही कर्मियों ने मांग नहीं माने जाने पर चुनाव में नतीजे भुगतने का अल्टीमेटम भी दिया है। कार्य बहिष्कार करने वाले कार्मिकों ने मांगें नहीं माने जाने पर आगे भी आंदोलन की चेतावनी दी है।
विरोध प्रदर्शन में PRD हितधारी संगठन के जिलाध्यक्ष भैरव दत्त जोशी, रमेश जोशी, विनोद सिंह, लोहाघाट ब्लॉक कमांडर दीपक सिंह मेहता, ओम प्रकाश अधिकारी, चंपावत ब्लॉक कमांडर जीवन कापड़ी, सुनीता मेहता, शोभा गड़कोटी, निर्मला देवी, जीवंती कार्की, महेंद्र कुमार, सुरेश पांडेय, त्रिभुवन राम, कमल किशोर, भुवन प्रसाद, गोपाल राम सहित बड़ी संख्या में पीआरडी कर्मी शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.