मानदेय में वृद्धि और सालभर काम की मांग को लेकर दिया धरना
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। प्रांतीय रक्षक दल हितकारी संगठन ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर चंपावत सहित जिले के कई हिस्सों में धरना दिया। कार्य बहिष्कार करने वाले कार्मिकों ने मांगें नहीं माने जाने पर आगे भी आंदोलन की चेतावनी दी है।


मानदेय में वृद्धि और सालभर काम की मांग को लेकर पीआरडी कार्मिकों ने आज बुधवार को धरना दिया। दो सूत्रीय मांगे पूर्ण नहीं होने पर अर्धकुंभ मेला ड्यूटी एवं 2027 चुनाव ड्यूटी का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने की चेतावनी दी। साथ ही कर्मियों ने मांग नहीं माने जाने पर चुनाव में नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है। विरोध प्रदर्शन में रमेश जोशी, विनोद नेगी, सुरेश पांडेय, मोहन भट्ट, नरेंद्र प्रसाद, राजेंद्र बगौली, सतीश कुमार, दिनेश चंद्र तिवारी, दरबान सिंह, रामलाल, रमेश राय, फकीर कुमार, रेखा चौड़ाकोटी, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, लक्ष्मी दत जोशी, बालादत्त जोशी, प्रेमलता पिंकी, रेखा बोहरा, दीपा बिष्ट, बबीता पंत, आयुष सिंह, मनोज चौबे, ईश्वर राम, महेश, सूरज शर्मा सहित बड़ी संख्या में पीआरडी कर्मी शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.