प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने पूरे वर्षभर रोजगार देने और समान कार्य-समान वेतन देने की मांग की
देवभूमि टुडे
चंपावत। PRD (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों ने पूरे वर्षभर रोजगार देने और समान कार्य-समान वेतन देने की मांग की है। इस संबंध में PRD संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि PRD के जवान कानून व्यवस्था, यातायात, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन और विभिन्न कार्यालयों, संस्थानों, निगमों में कंप्यूटर ऑपरेटर, वाहन चालक और अनुसेवक के पद पर तैनात हैं। लेकिन जिम्मेदारी से काम करने के बावजूद वर्षभर रोजगार और उचित मानदेय नहीं मिल पा रहा है। कहा कि वर्तमान में सरकार ने होमगार्ड, उपनल को समान कार्य-समान वेतन का लाभ देकर मानदेय बढ़ाया है। ऐसे में पीआरडी जवानों के साथ नाइंसाफी कतई ठीक नहीं है। उन्हें सालभर रोजगार और समान कार्य-समान वेतन दिया जाए।
© 2026. All Rights Reserved.