Friday Nov 27, 2026

कई मांगों को लेकर 25 नवंबर से कर रहे कामबंद हड़ताल

चंपावत जिले की तहसील मुख्यालयों में कर रहे विरोध प्रदर्शन

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। समान काम के लिए समान दाम, मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता, नियमित रूप से काम और चिकित्सा सुविधा देने की मांग को लेकर PRD कर्मियों की कामबंद हड़ताल जारी है। आज 27 नवंबर को PRD कर्मियों ने चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट, पाटी सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में धरना-प्रदर्शन किया।

 लोहाघाट के युवा भवन में धरना प्रदर्शन करते PRD कर्मी।

प्रांतीय रक्षक दल के अध्यक्ष भैरव दत्त जोशी के दिशा-निर्देश पर तीनों स्थानों में PRD कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।लोहाघाट में ब्लॉक कमांडर दीपक सिंह मेहता के नेतृत्व में PRD कर्मियों ने युवा भवन में धरना देकर नारेबाजी की। जवानों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही बाराकोट में ब्लॉक कमांडर ओमप्रकाश के नेतृत्व में PRD कर्मियों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। वहीं पाटी में प्रकाश के नेतृत्व में जवानों ने धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।

विरोध प्रदर्शन करने वालों में संजय पाटनी, बहादुर सिंह, हरीश सिंह बोहरा, कैलाश मुरारी, कमल किशन, पुष्कर सिंह बोहरा, बलदेव प्रसाद, सतीश चंद्र खर्कवाल, सुनील प्रसाद, दया किशन, लक्ष्मण चंद, सुशीला फर्त्याल सहित कई PRD कर्मी मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.