प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों, ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थानों और प्रशासनिक कार्यालयों में दीप प्रज्वलित किए
17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक एक माह चलेगा सेवा संकल्प अभियान
देवभूमि टुडे
चंपावत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज 17 सितंबर की शाम चंपावत जिले के विभिन्न स्थलों में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम हुआ। चंपावत के गोल्ज्यू मंदिर सहित जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों, ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थानों और प्रशासनिक कार्यालयों में दीप प्रज्वलित किए। सेवा, सामाजिक सहभागिता एवं जन कल्याण का संकल्प लिया गया।
गोल्ज्यू सहित विभिन्न मंदिरों में हुए “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, दर्जा मंत्री मुकेश महराना, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, केएमवीएन निदेशक रोहित बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनीत पुनेठा, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, जगदीश पनेरू, प्रकाश नाथ, भाजपा नेता सूरज प्रहरी, डीएम मनीष कुमार, सीडीओ अजय सिंह, एपीडी विम्मी जोशी, जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद थे। यहां जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के जरिए समाज में सेवा, सहयोग और सामूहिक सहभागिता की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया। ग्राम पंचायतों में भी स्थानीय लोगों की सहभागिता से सेवा संकल्प दिवस मनाया गया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।












अभियान के अंतर्गत जिले के प्रमुख धार्मिक, पर्यटन एवं सार्वजनिक स्थलों शारदा घाट, मां पूर्णागिरि मंदिर, श्यामलाताल, टी-गार्डन, घटकू हिडिंबा मंदिर, गोल्ज्यू मंदिर, डिप्टेश्वर मंदिर, मानेश्वर मंदिर, कोलीढेक झील, एबट माउंट, पंचेश्वर, देवीधुरा मंदिर एवं नागार्जुन पार्क सहित अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, स्वच्छता बनाए रखने, जरूरतमंद लोगों की सहायता करने, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। प्रशासनिक कार्यालयों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक एक माह चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के दौरान जिलेभर में सेवा, स्वच्छता, पोषण, जन सहभागिता, नवाचार एवं जन कल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के साथ ही धार्मिक, पर्यटन और सार्वजनिक स्थलों को भी शामिल करते हुए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
जिले में आयोजित कार्यक्रमों में सेवा संकल्प अभियान को व्यापक स्वरूप दिया। अभियान के माध्यम से “जन सहभागिता से जनसेवा” की भावना को आगे बढ़ाते हुए आने वाले एक माह तक विभिन्न विभागों, ग्राम पंचायतों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की सहभागिता से सेवा एवं जन कल्याण की गतिविधियां संचालित की जाएंगी।






© 2026. All Rights Reserved.