टनकपुर ककरालीगेट-ठुलीगाड़ सड़क पर बाटनागाड़ के जल स्तर से 20 मिनट तक ठप रही आवाजाही
पुलिस की मदद से फंसे श्रद्धालुओं को कराया गया पार
देवभूमि टुडे
चंपावत/पूर्णागिरी धाम। पहाड़ की बारिश का असर मैदान पर भी पड़ा है। आज 31 मई को बाटनागाड़ नाले के उफान में आने से टनकपुर-पूर्णागिरी मार्ग कुछ देर बंद रहा। इस दौरान पूर्णागिरी के श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित रही। यहां तक कि पैदल श्रद्धालुओं का आवागमन भी प्रभावित रहा। अलबत्ता पुलिस की मदद से फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया। बाद में जल स्तर में कमी आने के बाद आवाजाही सामान्य हुई।





पर्वतीय क्षेत्रों की भारी बारिश से टनकपुर ककरालीगेट-ठुलीगाड़ सड़क पर स्थित बाटनागाड़ नाले का जल स्तर आज रविवार को एकाएक बढ़ गया। जिला आपदा परिचालन केेंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बाटनागाड़ नाले में जल स्तर बढ़ने से पूर्णागिरी धाम की आवाजाही 10.05 बजे से 10.25 बजे तक बंद रही। इस दौरान फंसे श्रद्धालुओं को बूम पुलिस ने चौकी ने सुरक्षित पार करवाया।
© 2026. All Rights Reserved.