Thursday Sep 17, 2026

पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई

नैनीताल जिले के एक व्यक्ति के पास रीठा साहिब क्षेत्र से बरामद हुई चरस

देवभूमि टुडे

चंपावत/रीठा साहिब। पुलिस और ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने रीठा साहिब थाना क्षेत्र से नैनीताल के एक अधेड़ व्यक्ति से चरस बरामद  की है। आरोपित के खिलाफ NDPS अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक 15 सितंबर को चेकिंग के दौरान मेलाचौक पुलिस चेकपोस्ट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 139 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपित मदन राम (42) को गिरफ्तार करने के साथ NDPS अधिनियम की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित शख्स ने बताया कि बरामद चरस नैनीताल के खनस्यू के मोहन सिंह से लेकर आया था। रीठा साहिब के थानाध्यक्ष भुवन चंद्र आर्य के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में ANTF के प्रभारी प्रकाश भट्ट, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, राजेश राणा, धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल ललित चौधरी और उमेश राज शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.