दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में मील का पत्थर ऑनलाइन कार्यशाला
देवभूमि टुडे
चंपावत। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा प्रदर्शन का सबसे महत्वपूर्ण पैरालंपिक है। कार्यशाला का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में यह मील का पत्थर साबित होगा। दिव्यांगजनों में पैरालंपिक खेलों के प्रति जागरूकता एवं प्रसार करना करने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय सभागार में ऑनलाइन कार्यशाला के माध्यम से पैरालंपिक खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, दिव्यांगजनों की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल गतिविधियों में उनकी सक्रिय सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया गया।


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी की अध्यक्षता और पुनर्वास केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. गौरांग जोशी के संचालन में जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गौरव दत्ता, कविता सुरेश एवं आदित्य विजय कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने पैरालंपिक खेलों की अवधारणा, महत्व, दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध अवसरों तथा खेल गतिविधियों में उनकी सहभागिता बढ़ाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यशाला में 25 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
मौजूद रहे ये लोग:
भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ. आरके जोशी, उपाध्यक्ष, ACMO डॉ. बलवीर सिंह, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय पाठक, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव जनार्दन चिल्कोटी, कोषाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट आदि।
© 2026. All Rights Reserved.