Wednesday Jun 24, 2026

चंपावत जिले में 1 ग्रामीण सड़क बंद

बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा लोहाघाट में हुई 17.50 मिलीमीटर बारिश

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले में मौसम के हाल अभी भी अनिश्चित बने हैं। आज 7 मई को जिले के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए हैं। पहाड़ में फिर से ठंड लौट आई है। मई के पहले हफ्ते में मौसम के मिजाज नवंबर-दिसंबर जैसे हैं। वहीं मैदानी क्षेत्र टनकपुर- बनबसा में गर्मी का अहसास नहीं है। चंपावत का आज बृहापतिवार का अधिकतम तापमान 21.50 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

वैसे बीते 24 घंटों में कई पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश भी खूब हुई। चंपावत जिले में सबसे ज्यादा 17.50 मिलीमीटर बारिश लोहाघाट में हुई। बारिश से आए मलबे से राष्ट्रीय राजमार्ग सहित चंपावत जिले की अधिकांश सड़कें खुली हैं, लेकिन एक ग्रामीण सड़क चमदेवल-निडिल रोड बंद है। इस सड़क को खोलने के लिए मशीन लगाई गई है।

चंपावत जिले में बीते 24 घंटों में हुई बारिश ( सुबह 8 बजे तक):

चंपावत:16.00 मिलीमीटर

लोहाघाट:17.50 मिलीमीटर

पाटी:04.00 मिलीमीटर




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.