Saturday Sep 19, 2026

बारिश से तापमान गिरा, पहाड़ में गर्मी गायब तो मैदान में तपिश कम

ग्रामीण सड़क सिप्टी-अमकड़िया रोड बंद

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले में बारिश ने सबसे गरम जेठ के महीने में ठंड से बचाव के लिए गरम कपड़े निकलवा दिए। लगातार दूसरे दिन बारिश है। इससे पहाड़ में गर्मी गायब तो मैदान में तपिश कम हो गई। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा 27 मिलीमीटर बारिश चंपावत में हुई। बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। चंपावत का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है।

 

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा NH और SH सहित सड़कें खुली हैं। अलबत्ता एक ग्रामीण सड़क सिप्टी-अमकड़िया रोड बंद है। इस सड़क से मलबा हटाने का काम चल रहा है। आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक रोड को दुपहिए वाहनों के लिए खोल दिया गया है। जल्द ही अन्य वाहनों के लिए भी सड़क सुचारू हो जाएगी।

चंपावत जिले में पिछले 24 घंटे में बारिश (सुबह 8 बजे तक):

चंपावत:27 मिलीमीटर

लोहाघाट:16 मिलीमीटर

पाटी :14 मिलीमीटर

टनकपुर:01 मिलीमीटर

बनबसा:07 मिलीमीटर






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.