Sunday May 17, 2026

सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईएसबीटी के समीप चेकिंग के दौरान

10.41 ग्राम स्मैक संग टनकपुर के धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। पुलिस एवं एसओजी टीम ने एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पुलिस और एसओजी की टीम ने चेकिंग के दौरान सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईएसबीटी के समीप एक युवक को 10.41 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। टनकपुर पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र कुमार (32) निवासी वार्ड नंबर 6 नई बस्ती की तलाशी ली, तो उसके पास से स्मैक बरामद हुई थी।

आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपित के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस, आर्म एक्ट और जुआ अधिनियम सहित अन्य मुकदमे दर्ज हैं। टीम में उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश सिंह, नासिर हुसैन आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.