Tuesday Jul 21, 2026

टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टनकपुर छोटी पुलिया के पास 5 से 10 फीट खाई में लुढ़की

इलाज के बाद दिल्ली निवासी घायल की हालत में सुधार

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर  सोमवार तड़के एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। घायल व्यक्ति को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है।

दुर्घटनाग्रस्त कार।

जिला आपात कालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक NH पर आज 20 जुलाई की सुबह 4:20 बजे एक कार (DL 12DA 1423) टनकपुर छोटी पुलिया के पास फिसल कर 5 से 10 फीट खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना में दक्षिण दिल्ली निवासी मनोज पांडेय (61) पुत्र धर्मानंद पांडेय चोटिल हो गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने उन्हें रेस्क्यू कर टनकपुर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद घायल व्यक्ति की हालत में सुधार है। कार में कुल 4 लोग सवार थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.