28 फरवरी को हुए बनबसा शिविर में अनुपस्थित रहने पर हुई कार्रवाई, एक दिन का वेतन रोका
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत बनबसा में 28 फरवरी को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में गैर हाजिर रहे एक अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई की गई है।
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत चंपावत जिले का अंतिम शिविर 28 फरवरी को बनबसा में था। शिविर में नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार मौजूद नहीं थे। DM मनीष कुमार ने बहुउद्देशीय शिविर के दौरान फोन से भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र से बाहर पाया गया।
इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए DM ने EE का एक दिवस का वेतन आगामी वेतन बिल से रोकने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही आदेश की प्रति उनके सेवा अभिलेख में संलग्न किए जाने की भी हिदायत दी हैं।

© 2026. All Rights Reserved.