टनकपुर के मनिहारगोठ से बरामद हुई 9.63 ग्राम स्मैक
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। पुलिस ने टनकपुर में 9.63 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मीडिया ग्रुप के मुलाबिक पुलिस की चेकिंग के दौरान मनिहारगोठ लोहे के पुल से 300 मीटर दूर एक बाइक सवार व्यक्ति से 9.63 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपित गौरव कुमार उर्फ गुड्डू (38) खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक तेज कुमार, हेड कांस्टेबल कमल कुमार और प्रकाश सिंह शामिल थे।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
FIR No. 32/2026, धारा 8/21 NDPS Act
FIR No. 69/2025, धारा 8/21/60 NDPS Act
© 2026. All Rights Reserved.