पुलिस ने लोहाघाट क्षेत्र से 96 पाउच के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। पुलिस ने लोहाघाट क्षेत्र से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
लोहाघाट पुलिस ने थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में 14 सितंबर को पुलहिंडोला रोड के पास चलाए चेकंग अभियान में एक व्यक्ति के पास से माल्टा देशी शराब के 96 पाउच बरामद किए। आरोपित अजय मेहता निवासी लोहाघाट को गिरफ्तार करने के साथ आबकारी अधिनियम की धारा 60 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह, संजय जोशी, कांस्टेबल पवन भट्ट, हरजीत और गगन शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.