Friday Sep 4, 2026

बाराकोट के कामाज्यूला भेंटी गधेरे से मिला उपकरण

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने के ठिकाने को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। साथ ही उपकरणों के साथ ही आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में बाराकोट के कामाज्यूला भेंटी गधेरे से कच्ची शराब बनाने के उपकरणों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अभियुक्त देव सिंह अधिकारी को 36 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा गया। पुलिस टीम में कमलेश भट्ट, प्रकाश भट्ट, जितेंद्र सिंह मेहरा, तपेंद्र जोशी, ललित श्रीवास्तव, सूरज कुमार, राजकुमार, भुवन चंद्र जोशी और गौरव शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.