Tuesday Jun 9, 2026

बाराकोट से पकड़ी गई शराब

आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। पुलिस ने बाराकोट क्षेत्र से एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान दबोचे गए व्यक्ति पर शराब की तस्करी करने का आरोप है।

 

पुलिस के मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक अभियुक्त राजेंद्र सिंह अधिकारी निवासी बाराकोट थाना लोहाघाट को अवैध शराब की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 54 पव्वे सील बंद ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ 13/26 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर  कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में बाराकोट पुलिस चौकी प्रभारी विपुल जोशी, अपर उप निरीक्षक जितेंद्र मेहरा और कांस्टेबल भुवन जोशी शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.