तेंदुए के खौफ से सहमे बाराकोट प्राथमिक स्वास्थ केंद्र आवासीय कॉलोनी के लोग
बचाव के लिए जरूरी उपाय करने का वन विभाग से किया आग्रह
देवभूमि टुडे
चंपावत/बाराकोट। तेंदुए की दस्तक जंगल से लगे गांव, गांव की आबादी वाले इलाकों, मकानों के आंगन-छत, सड़क किनारे झाड़ियों से होते हुए अब अस्पताल के अहाते तक होने लगी है। ये वाकया पिथौरागढ़ जिले से लगे बाराकोट क्षेत्र का है बाराकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आवासीय कॉलोनी में कल 13 फरवरी की रात गुलदार जा घुसा। इससे कलोनी में हड़कंप मच गया। खौफजदा लोगों ने शोर-शराबा कर किसी तरह गुलदार को भगाया। लेकिन लोगों की रात डर और दहशत में कटी। कैंपस में सार्वजनिक उजाले की पुख्ता व्यवस्था नहीं होने से भी मुश्किलें बढ़ रही है। कॉलोनी और आसपास के लोगों ने तेंदुए से बचाव के लिए सभी जरूरी उपाय करने का आग्रह किया है।
बाराकोट क्षेत्र में 1 व्यक्ति की जान ले चुका है गुलदार:
बाराकोट क्षेत्र के कई इलाकों में पिछले साल नवंबर से गुलदार की दस्तक रही है। गुलदार एक व्यक्ति की जान भी ले चुका है। वहीं खतरे वाले कई इलाकों में जंगल के नजदीक पिंजरा भी लगाया गया है।
क्या कहते हैं अधिकारी:
उप प्रभागीय वनधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि विभागीय कर्मियों से तेंदुए की दस्तक वाले क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने सहित अन्य तमाम उपाय करने को कहा गया है। वहीं क्षेत्र के लोगों से भी एहतियात बरतने की अपील की गई है।
© 2026. All Rights Reserved.