कार से जा रहे शख्स ने अकलधारा के पास कैमरे में कैद किया गुलदार
ग्रलदार लोहाघाट क्षेत्र के सुई पऊ में 4 नवंबर को एक किशोर को मार चुका है गुलदार
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। सुई पऊ, बलाई सहित चंपावत जिले के कई हिस्सों में गुलदार की दस्तक लोगों को खौफजदा कर रही है। वहीं आज 23 नवंबर की रात लोहाघाट क्षेत्र में टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे गुलदार दिखा। एक कार सवार ने NH किनारे गुलदार की तस्वीर भी कैद की।
चंपावत से लोहाघाट की ओर आ रहे एक कार सवार को 23 नवंबर की रात NH पर लोहाघाट शहर से बमुश्किल सवा किलोमीट दूर अकलधारा के पास एक गुलदार नजर आया। कार सवार ने मोबाइल कैमरे से गुलदार की तस्वीर खींची। रोड पर गुलदार के टहलते नजर आने से पैदल और दुपहिए सवारों के लिए खतरा बढ़ा है।

बता दें कि लोहाघाट क्षेत्र के सुई पऊ में 4 नवंबर को 13 साल के हर्षित पुजारी को गुलदार ने मार डाला था। लोहाघाट के कई जंगल क्षेत्रों से लगे ग्रामीण इलाकों में तेंदुए के नजर आने से ग्रामीणों में दहशत है।
क्या कहते हैं वन अधिकारी:
लोहाघाट के बलाई क्षेत्र के जंगल के पास गुलदार दिखते रहा है। संभव है अकलधारा में नजर आया गुलदार भी बलाई वाला हो। बीच-बीच में गश्त के अलावा लोगों को लाउड स्पीकर से नियमित रूप से अलर्ट किया जा रहा है।
आरसी जोशी,
वन क्षेत्राधिकारी, लोहाघाट।
© 2026. All Rights Reserved.