Saturday Sep 19, 2026

चंपावत जिले में सिर्फ बनबसा में 4 मिलीमीटर बारिश

खुली हैं सभी सड़कें

देवभूमि टुडे

चंपावत। कल 29 जुलाई को जिले के इंटर तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद थे। इसकी वजह मौसम के खराब रहने की मौसम विभाग की चेतावनी थी। लेकिन 28 जुलाई सुबह 8 बजे से 30 जुलाई सुबह 8 बजे तक जिले में सिर्फ एक मैदानी क्षेत्र में  4 मिलीमीटर बारिश हुई।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बीते 48 घंटों में बनबसा में सर्वाधिक 4 मिलीमीटर एवं चंपावत व लोहाघाट में 1-1 मिलीमीटर बारिश हुई।जबकि पाटी और टनकपुर में इस अवधि में एक भी बूंद नहीं बरसी। वहीं सभी राष्ट्रीय राजमार्गों सहित चंपावत जिले की सभी सड़कें खुली हैं।

 

चंपावत जिले में बीते 24 घंटों में बारिश का आकड़ा:(30 जुलाई की सुबह 8 बजे)

चंपावत:00 मिलीमीटर

लोहाघाट:00 मिलीमीटर

पाटी:      00 मिलीमीटर

टनकपुर:00 मिलीमीटर

बनबसा: 04 मिलीमीटर






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.