चंपावत पालिका के चारों नामित सभासदों को एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने शपथ दिलाई
देवभूमि टुडे
चंपावत। नगर पालिका चंपावत के लिए चार नामित सभासदों को आज 28 जुलाई को शपथ दिलाई गई। एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने नामित सभासद गौरव पांडेय, जगदीश चंद्र पनेरू, पुष्पा ओझा एवं प्रकाश नाथ को शपथ दिलाई। इस दौरान पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने सभी नामित सभासदों का नगर पालिका परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी सभासद नगर के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में सभासद प्रेमा चिल्कोटी, मणिप्रभा तिवारी, दिनेश चंद्र बर्दोला, गौरव कलौनी, रोहित बिष्ट, गीता अधिकारी, बबीता प्रहरी, नंदन तड़ागी, सामाजिक कार्यकर्ता सनी वर्मा, मोहन चंद राय, पूर्व सभासद कविता गोस्वामी के अलावा अधिशासी अधिकारी भारत त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.