Thursday Aug 27, 2026

SDRF लगातार कर रही सर्च ऑपरेशन

टनकपुर के नैतिक सक्सेना और तरूण सक्सेना कल 22 जून को बूम में शारदा नदी डूबे गए थे

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर।टनकपुर-पूर्णागिरी मार्ग पर बूम में शारदा नदी में स्नान करते वक्त डूबे दो चचेरे भाइयों का पता नहीं चल सका है। SDRF (राज्य आपदा राहत फोर्स) और जल पुलिस युवकों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

नैतिक सक्सेना व तरुण सक्सेना।

टनकपुर के दो चचेरे भाई (नैतिक सक्सेना (18) पुत्र वीर बहादुर सक्सेना वार्ड नंबर 3 निकट अंग्रेजी वाइन शॉप टनकपुर और तरूण सक्सेना (20) पुत्र बाबू राम सक्सेना निवासी वार्ड नंबर 3 बर्मा लाइन टनकपुर) कल 22 जून की दोपहर स्नान करते वक्त बूम के पास शारदा नदी में डूब गए थे। SDRF और जल पुलिस के जवान कल से नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई खोज-खबर नहीं लग सकी है। 27 घंटे से अधिक का वक्त बीतने के बावजूद कोई सुराग नहीं लगने से परिजनों की बैचेनी बढ़ गई है।

सर्च ऑपरेशन करते SDRF के जवान।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.