टनकपुर के नैतिक सक्सेना और तरूण सक्सेना 22 जून अपरान्ह 2:45 बजे बूम में शारदा नदी डूबे गए थे
SDRF, पुलिस, पीएसी लगातार कर रही सर्च ऑपरेशन
SP रेखा यादव ने मौका मुआयना कर खोजबीन कर रही टीम को दिए निर्देश
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर।टनकपुर-पूर्णागिरी मार्ग पर बूम में शारदा नदी में स्नान करते वक्त डूबे दो चचेरे भाइयों का पता नहीं चल सका है। SDRF (राज्य आपदा राहत फोर्स), पुलिस और पीएसी दोनों डूबे युवकों की बूम से लेकर शारदा बैराज तक तलाश कर रही हैं। SP रेखा यादव ने भी आज 24 जून को मौका मुआयना कर खोजबीन कर रही टीम को निर्देश दिए। लेकिन इन तमाम कोशिशों के बावजूद अभी तक सुराग नहीं लग सका है। इससे चिंतित परिजनों की परेशानी और बढ़ गई है।





दो चचेरे भाई (नैतिक सक्सेना (18) पुत्र वीर बहादुर सक्सेना वार्ड नंबर 3 निकट अंग्रेजी वाइन शॉप टनकपुर और तरूण सक्सेना (20) पुत्र बाबू राम सक्सेना निवासी वार्ड नंबर 3 बर्मा लाइन टनकपुर) कल 22 जून की दोपहर 2:45 बजे स्नान करते वक्त बूम के पास शारदा नदी में डूब गए थे। SDRF और जल पुलिस के जवान तबसे नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, लेकिन अभी तक उनके तमाम प्रयास विफल रहे हैं। 56 घंटे से अधिक का वक्त बीतने के बावजूद कोई सुराग नहीं लगने से परिजन और नाते-रिश्तेदार अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं।

© 2026. All Rights Reserved.