Wednesday Sep 9, 2026

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने वेतन भुगतान सहित कई मांगों को लेकर दिया धरना

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। रोडवेज कर्मचारी वेतन को तरस रहे हैं। उन्हें 2 माह से वेतन नहीं मिला है। इसके विरोध में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आज 9 सितंबर को टनकपुर मंडलीय कार्यालय में धरना दिया। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति ने 25 अगस्त को इस संबंध में बाकायदा नोटिस दिया था।

कर्मियों ने कहा कि नियमित रूप से वेतन नहीं मिलने से कर्मियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा डिपो की आमदनी में गिरावट और ऑफ रोड आदि में अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करने, नई बसों की मांग और कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग की गई है। 

प्रांतीय अध्यक्ष बलदेव प्रसाद की मौजूदगी में क्षेत्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपाल सिंह, क्षेत्रीय प्रबंध समिति सदस्य दिनेश ने टनकपुर मंडलीय प्रबंधक (संचालन) कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष भट्ट, प्रशासनिक शाखा मंत्री रिंकू कांडपाल, प्रशासनिक शाखा अध्यक्ष आकाश कुमार, शाखा मंत्री पंकज पंत, शाखा अध्यक्ष योगेश सिंह, संजय भट्ट व दीपक कठायत, करन सिंह नेगी, अशोक बोरा, रंजीत सिंह, नवीन सिंह कुंवर, रविंद्र मुरारी, संजीव कुमार, हीरा सिंह आदि मौजूद थे।

धरना देते रोडवेज कर्मी।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.