चंपावत जिले में जन विरोध के बाद लिया गया निर्णय
चंपावत जिले में शराब की 4 उप दुकानें खोलने का था प्रस्ताव
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले में वर्ष 2026-27 में शराब की प्रस्तावित चारों उप दुकानें अब नहीं खोली जाएगी। जन विरोध के बाद प्रशासन ने ये निर्णय लिया है। जिला आबकारी अधिकारी आरएस शाह ने बताया कि 2026-27 के लिए प्रस्तावित 4 नई उप दुकानों को खोले जाने का प्रस्ताव लोगों के ऐतराज को देखते हुए वापस ले लिया है। DM मनीष कुमार ने इस निर्णय पर मोहर लगा दी है।

चंपावत जिले में मंच, चूका, वालिक और बौतड़ी (घाट-पनार) में ये दुकानें प्रस्तावित थी। इन दुकानों को लेकर विरोध के स्वर मुखर थे। सबसे प्रबल विरोध किया था कालीगूंठ (पूर्णागिरी) के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने। बहरहाल अब इन सभी चारों दुकानों को नहीं खोला जाएगा। चंपावत जिले में पहले की तरह ही शराब की कुल 15 दुकानें रहेंगी।
© 2026. All Rights Reserved.