संजय कलखुड़िया अध्यक्ष, तुलसी प्रसाद भट्ट उपाध्यक्ष, हितेश जोशी सचिव और अशोक मेहर निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए
चंपावत जिला पंचायत कर्मचारी संगठन की कार्यकारिणी के लिए वोटिंग की नौबत नहीं
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिला पंचायत कर्मचारी संगठन के लिए मतदान की नौबत नहीं है। संगठन के सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है।
जिला पंचायत कर्मचारी संगठन के चुनाव की अधिसूचना 27 अक्टूबर को जारी हुई थी। 29 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्विरोध निर्वाचन की राह साफ हुई। संजय कलखुड़िया अध्यक्ष, तुलसी प्रसाद भट्ट उपाध्यक्ष, हितेश जोशी सचिव और अशोक मेहर निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए।
जिला पंचायत कार्मिक संघ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेमा कोहली और सहायक निर्वाचन अधिकारी किशन रामके मुताबिक सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से आज 30 अक्टूबर को मतदान की नौबत नहीं आई।
ये हैं नव निर्वाचित पदाधिकारी:
अध्यक्ष: संजय कलखुड़िया।

उपाध्यक्ष:तुलसी प्रसाद भट्ट।

सचिव: हितेश जोशी।

कोषाध्यक्ष: अशोक मेहर।

© 2026. All Rights Reserved.