Tuesday Oct 6, 2026

टनकपुर में स्कूटी सवार से हुई भिड़ंत से जख्मी अधेड़ उम्र के व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ककरालीगेट के पास स्कूटी सवार से हुई थी टक्कर

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ककरालीगेट के पास स्कूटी सवार से हुई भिड़ंत में अधेड़ उम्र का एक व्यक्ति जख्मी हो गया। टनकपुर उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बादघायल व्यक्ति कोहायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ऑर्थोपेडिक सर्जन मौजूद नहीं होने के चलते दूसरे डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज किया।

 

जानकारी के मुताबिक टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज 5 अक्टूबर की पूर्वान्ह करीब 11:30 बजे स्कूटी सवार महिला की भिड़ंत से एक साइकिल सवार जख्मी हो गया। घायल राजेंद्र जोशी (55) पुत्र शिवदत्त जोशी निवासी ककरालीगेट टनकपुर को उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉ. नौनिहाल सिंह ने प्राथमिक इलाज किया। और उसके बाद हाथ में फैक्चर के चलते घायल राजेंद्र जोशी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि टनकपुर अस्पताल में पिछले महीने ऑर्थोपेडिक सर्जन की तैनाती हुई, लेकिन आज वे अस्पताल में मौजूद नहीं थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.