Sunday Oct 11, 2026

ओलावृष्टि से खेतीखान, लोहाघाट सहित चंपावत जिले के कई क्षेत्रों में फसल को भारी नुकसान

कल की बारिश से ठंड में भी इजाफा

देवभूमि टुडे

चंपावत। बारिश और मौसम की खराबी से देवीधुरा क्षेत्र में कई जगह बिजली आपूर्ति ठप है। जिस वजह से इन गांवों के लोगों की रात अंधेरे में कटी। जिला आपात कालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक 33 केवी लाइन में खराबी की वजह से देवीधुरा के 8 गांवों में 9 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित है। UPCL लाइन की मरम्मत का काम कर रहा है। जल्द आपूर्ति सुचारू करने  दकी उम्मीद जताई जा रही है।

 

ओलावृष्टि की मार:

वहीं बारिश के बावजूद चंपावत जिले की सभी सड़कें खुली हैं। अलबता कई जगह पर्वतीय हिस्सों मै ओलावृष्टि की मार पड़ी। खेतीखान, लोहाघाट सहित जिले के कई क्षेत्रों में खड़ी फसल और साक-भाजी को खासा नुकसान हुआ है।

चंपावत जिले का बारिश का आंकडा: बीते 24 घंटे का (सुबह 8 बजे तक):

चंपावत: 04.00

लोहाघाट: 13.00

पाटी: 04.50

टनकपुर: 03.00

बनबसा: 05.00






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.