Wednesday Aug 19, 2026

LPG उपभोक्ता 23 तक कर सकेंगे KYC

अन्यथा नहीं होगी गैस सिलिंडर की रिफलिंग

देवभूमि टुडे

चंपावत। जिले के गैस उपभोक्ताओं को 23 अगस्त तक KYC (अपने ग्राहक को जानो) करानी होगी। ऐसा नहीं होने पर इस समयावधि के बाद उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा। चंपावत गैस वितरण केद्र के प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि KYC गैस वितरण केंद्र के अलावा E-KYC कराया जा सकेगा।

चंपावत गैस वितरण केद्र के प्रबंधक ने बताया कि वर्तमान में 2 हजार से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनकी अभी तक KYC नहीं है। वर्तमान में चंपावत गैस गोदाम में 20 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। गैस प्रबंधक ने बताया कि 23 अगस्त तक KYC नहीं होने पर रिफलिंग नहीं हो सकेगी।

KYC के लिए चाहिए ये दस्तावेज:

चंपावत गैस वितरण केद्र के प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि KYC के लिए गैस वितरण केंद्र में गैस बुक के अलावा आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। साथ ही गैस कार्ड धारक को भी स्वयं मौजूद रहना होगा।

ऐसे होगी E-KYC:

उपभोक्ता खुद मोबाइल एप के माध्यम से E-KYC कर सकते हैं। जिसके लिए उपभोक्ताओं को इंडियन LPG और इंडियन ऑयल वन व आधार फेश आरडी एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद निर्देशों का पालन करते हुए E-KYC को ऑनलाइन भरा जा सकेगा।

प्रबंधक दीपक कुमार।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.