Saturday Sep 12, 2026

पिता के बाद पुत्र निर्मल माहरा बने पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष

पिथौरागढ़ के उमेश सिंह महर निर्विरोध उपाध्यक्ष बने

भाजपा के प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा लोहाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

देवभूमि टुडे

चंपावत/पिथौरागढ़/लोहाघाट। भाजपा के प्रदेश मंत्री नरेंद्र मोहन माहरा (निर्मल माहरा) के पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वहीं पिथौरागढ़ के कुमौड़ के उमेश सिंह महर निर्विरोध उपाध्यक्ष बने। बाराकोट से ताल्लुक रखने वाले निर्मल माहरा के अध्यक्ष बनने पर लोहाघाट नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। आतिशबाजी और मिष्ठान वितरित किया गया।

आज 11 सितंबर को पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि पद के चुनाव सम्पन्न हुए। भाजपा से नरेंद्र मोहन माहरा (निर्मल माहरा) भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी थे। इस पद एक एक मात्र प्रत्याशी होने से उन्हें निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। उनके अध्यक्ष बनते ही पाटन पुल लोहाघाट से नगर के मीना बाजार तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाली।

पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के नव निर्वाचित अध्यक्ष निर्मल माहरा एवं उपाध्यक्ष उमेश सिंह महर (नीचे)।

निर्मल माहरा के पिता दिवंगत हयात सिंह माहरा भी पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के दो बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष निर्मल माहरा ने कहा कि वह अपने पिता व पूर्व पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष स्वर्गीय हयात सिंह माहरा के बताए रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने अपनी जीत पर डीसीबी सदस्यों, सभी कार्यकर्ताओं के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। जश्न मनाने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, सतीश पांडेय, गोविंद बोहरा, पप्पू वर्मा, सचिन जोशी, जीवन गहतोड़ी, नन्नू वर्मा, सुरेंद्र बोहरा, जगदीश वर्मा, राजू बिष्ट, कमलेश जोशी, मनोज राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

लोहाघाट में पहुंचने पर अध्यक्ष माहरा का स्वागत करते जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्त।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.