Friday Jun 12, 2026

पाटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष नारायण लाल ने साफ की स्थिति

11 जून को 15 सेकेंड के वीडियो में कही कई बातों को आवेश और बहकावे में बताया

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान करता हूं, लेकिन अभी मैं भाजपा में शामिल नहीं हुआ हूं। मुझे वोट देने वाले भाजपा के भी थे, कांग्रेस से जुड़े लोग भी और अन्य दलों के भी। ये कहना है पाटी नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष नारायण लाल का।

नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष नारायण लाल।

आज 12 जून को फोन पर देवभूमि टुडे से बात करते हुए उन्होंने बताया कि कल नतीजा आने के बाद 11 जून को जो 15 सेकेंड का वीडियो सामने आया है, उस वीडियो में कही कई बाते बहकावे में और कई लोग के दबाव में कही गई थी। मेरी जनता ने मुझे चूना है, मुझ पर विश्वास किया है, वो लोग जो चाहेंगे कि मुझे किस पार्टी में जाना है, वहां जाऊंगा। मुझे दो-चार महीने का समय चाहिए। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वे 2019 से पाटी में भाजपा के कार्यकर्ता थे। वे जीत भी रहे थे और टिकट का उम्मीदवार भी थे, लेकिन किसी कारणवश टिकट नहीं दिया गया।

वहीं नगर पंचायत के चुनाव नतीजे आने के बाद कल 11 जून को लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने लोहाघाट में मीडिया से बात करते हुए अध्यक्ष पद पर निर्वाचित नारायण लाल और तीसरे नंबर पर रही पार्वती देवी के कांग्रेस के कार्यकर्ता होने का दावा किया था।

नतीजा आने के बाद अध्यक्ष निर्वाचित हुए नारायण लाल ने 11 जून को 15 सेकेंड के वीडियो में ये कहा था:

'पाटी में मैं बीजेपी का सदस्य था, किसी कारण मुझे टिकट नहीं मिल पाय। मैं धामी जी का सेवक था और सेवक रहूंगा। पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद, जिंदाबाद, जिंदाबाद।'




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.